Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर बदला मौसम, मैदानी जिलों में कोहरे की आफत

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है। हालांकि, अभी अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी देखने को मिली है। मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज से मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान और गिरने की आशंका है। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, आसमान में कहीं-कहीं बादल भी मंडरा रहे हैं, लेकिन बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमा हुआ है। इस बीच ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार में घने कोहरे के कारण जन-जीवन प्रभावित है।

पहाड़ों इलाकों में भी पाला जमने के कारण सड़कें फिसलन भरी बनी हुई हैं। जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बुधवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं। इस दौरान बर्फीली हवाएं चलने से कंपकंपी बढ़ सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें