Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : जान के दुश्मन बने भालू, अब यहां महिला पर किया हमला

भालू

चमोली: चमोली जिले में भालू ने एक बार फिर महिला पर हमला किया है। जिले के मंडल के ग्वाड़ गांव की एक महिलाएं गांव के जंगल में चारा-पत्ती लेने गई थीं। इस दौरान एक महिला पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। साथ ही महिलाओं के शोर मचाने पर भालू महिला को बुरी तरह जख्मी कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार ग्वाड गांव की यशोदा देवी (42) गांव के पास के जंगल में ही अपने मवेशियों के लिए चारा-पत्ति लेने गई थी। अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ ही अन्य महिलाओं के हो हल्ला मचाने के बाद भालू भाग खड़ा हुआ। महिलाओं के चीखने की आवाजें सुनकार गांव के अन्य लोग भी जंगल गए।

जहां से घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार चल रहा है। लगातार बढ़ते भालू के हमलों से लोग खासे परेशान हैं। वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की गुजार लगा चुके हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी खानापूर्ति कर गायब हो जाते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें