Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पुलिस ने बरामद किया करोड़ों का सांप, पांच तस्कर गिरफ्तार

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: देहरादून की रायवाला पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के रेड बोआ सांप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है। एसएसपी/डीजीपी जन्मेजय खंडूरी ने दुर्लभ प्रजातियों के वन्यजीवों की तस्करीं पर रोकथाम हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायवाला के द्वारा उपरोक्त आदेश के अनुपालन में दुर्लभ प्रजातियों के वन्यजीवों की तस्करी पर रोकथाम हेतु थाना रायवाला के समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को ब्रीफ कर निर्देशित किया गया।

उपरोक्त आदेश निर्देशों के क्रम में थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी, थाना प्रभारी रायवाला द्वारा थाना रायवाला से पुलिस टीम का गठन गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा वन्य प्राणियों की तस्करी के संबंध में मुखबिर की सूचना पर मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग देहरादून हरिद्वार थाना गेट रायवाला के पास नाकाबंदी कर छापेमारी में वाहन को रोककर 5 तस्करों को धर-दबोचा। जिनके पास से दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप बरामद हुआ।

उपरोक्त सांप की पुष्टि हेतु वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया जिनके द्वारा उपरोक्त दुर्लभ सांप की “रेड सैंड बोआ सांप के रुप में की गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस एक सांप की कीमत करोड़ों रुपए में है। इसका इस्तेमाल कैंसर व अन्य प्रकार की दवाई बनाने में होता है। उक्त दुर्लभ सर्प रेड सैंड बोआ को सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग मोतीचूर के सुपुर्द किया गया।

पूछताछ विवरण

पूछताछ में तस्करों ने बताया गया कि हम लोग उक्त दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ का उपयोग तंत्र क्रियाओं में प्रयोग करते हैं। उक्त सांप का इस्तेमाल हम लोग पैंसा कमाने के लिए करते हैं। जिस कारण उपरोक्त दुर्लभ प्रजाति के सांप का हमारे द्वारा गोपनीय तरीके से पकड़ कर अवैध व्यापार किया जाता है।

रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी बिहार, बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में होती है। इस सांप से कैंसर समेत कुछ बीमारियों के इलाज के लिए दवा बनाई जाती है। साथ ही इसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन बनाने में भी होता है।

नाम-पता अभियुक्तगण
1-अनीस पुत्र रफीक नि. भोजपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद उप्र उम्र-35 वर्ष
2-सलीम पुत्र वकील अहमद नि. रानी नागल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद उप्र उम्र-30 वर्ष
3-सद्दाम पुत्र फैय्याज नि रानी नागल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष
4-जैदी पुत्र जहीर नि रानी नागल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र-20 वर्ष
5-जोबिन पुत्र अव्वार हुसैन नि0 रानी नागल थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद उप्र उम्र-25 वर्ष

बरामद दुर्लभ वन्य जीव प्राणी का विवरण
1-रेड सैंट बोआ सांप
सांप की लम्बाई-1.14 मीटर
सांप की मोटाई-0.18 सेमी
वजन लगभग- 02 किलो ग्राम
2-वाहन सईको मारुती

पुलिस टीम
1-थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी
2-उनि ज्योति प्रसाद उनियाल
3-उनि कुशाल सिंह रावत
4-कानि 1427 राजीव कुमार

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें