Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत!

harish rawat-congress-

देहरादून: कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस चुनाव में कांग्रेस के सेनापति पूर्व सीएम हरीश रावत हैं। हरदा के चुनाव लड़ने और नहीं लड़ने की चर्चाएं उनके 2017 के चुनाव हारने के साथ ही शुरू हो गई थीं, फिलहाल चर्चाएं थमी नहीं हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हरदा के चुनाव लड़ने और ना लड़ने की चर्चाएं जारी हैं।

सवाल यह है कि क्या इन चर्चाओं पर विराम लगेगा। हाल के दिनों में इस बात की भी चर्चा थी कि हरीश रावत पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन, पूर्व सीएम हरीश रावत ने अब तक खुलकर कभी नहीं कहा कि वो चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बल्कि, हरदा हमेशा से यह कहते रहे हैं कि वो चुनाव लड़ाना चाहते हैं। साथ ही यह भी जोड़ते हैं कि अगर पार्टी चाहेगी तभी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, एक बात तो साफ है कि पार्टी उनको चुनाव लड़ने के लिए तभी कहेगी, जब हरदा चुनाव में जाना चाहेंगे।

कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो पूर्व सीएम हरीश रावत चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। वो इस बार चुनाव लड़ाने की योजना पर पहले दिन से ही काम कर रहे हैं। उनका फोकस रणनीति बनाने और पार्टी को एकजुट बनाए रखने पर है। उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं चलती रहेंगी। लेकिन, माना जा रहा है कि हरदा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें