Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म, सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: हल्द्वानी में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया हे। 15 साल की लड़की को उसका दोस्त अपने घर ले गया और नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे मामले में युवक ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में लड़की को दोस्त के साथ भी संबंध बनाने के आरोप हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुखानी थानाक्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की उम्र 15 साल है। वह 9वीं की छात्रा है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये पनियाली मुखानी निवासी 20 साल के युवक से हुई। जिसके बाद दोनों की मुलाकात भी हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। दूसरे मामले में बनभूलपुरा की रहने वाली लड़की को भी सोशल मीडिया के जरिए ही युवक से मुहब्बत हो गई।

बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर 2021 में युवक ने उसे मिलने के लिए एक रेस्टोरेंट में बुलाया। आरोपी उसे अपने पनियाली स्थित घर में ले गया और कोल्डड्रिंक और चॉकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद बुधवार को आरोपी को पुलिस ने लामाचौड़ से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि 17 वर्षीय पीड़िता इंस्टाग्राम के जरिये छोटी रोड इंद्रानगर निवासी राविश उर्फ रावेश से करीब पांच पूर्व दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी व उसके दोस्त धुव्र को गुरुवार को इन्द्रानगर ठोकर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर भी पीड़िता से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई सुनीता कुंवर, का. रिजवान अली, का. दिलशाद अहमद व का. मुन्ना सिंह थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें