Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डाला, यहां का है मामला


हल्द्वानी: जंगली जानवरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जंगल में घास काटने या लकड़ी लेने जा रही महिलाओं और अन्य लोगों पर लगातार हमले होते रहते हैं। हर दिन कहीं ना कहीं से हमले की खबरें आती रहती हैं। इन हमलों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
हल्द्वानी के काठगोदाम में जंगल घास लेने गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना काठगोदाम क्षेत्र के टंगर गांव की बताई जा रहा है। घटना की सूचना के बाद फतेहपुर वन रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई है।
महिला का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत। पहले भी ग्रामीण गुलदार के आतंक से राहत दिलाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों गुलदार के आतंक मुक्ति दिलाने की मांग की है।