Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

UP में कांग्रेस का महिलाओं को मौका, क्या उत्तराखंड में भी आजमाएंगे दांव?

Congress's chance for women in UP

देहरादून: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने महिलाओं पर दांव लगाना शुरू कर दिया है। यूपी की प्रभारी और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया। उन्होंने ऐलान भी किया था कि यूपी में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया जाएगा। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा के लिए पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 125 लोगों के नाम शामिल हैं।

खास बात यह है कि पहली ही सूची में 50 महिलाओं के नाम का ऐलान कर दिया गया है। इन महिलाओं में कुछ पत्रकार और कुछ अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है। यूपी की लिस्ट जारी होने के बाद अब उत्तराखंड की बारी है। जल्द कांग्रेस पहली सूची जारी कर सकती है।

सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड कांग्रेस भी यूपी की तर्ज पर महिलाओं को तरजीह देगी? क्या महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाएंगे? कांग्रेस कह तो रही है कि जीतने वाली महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे, लेकिन इस दावे की हकीकत उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद ही पता चल पाएगी।

लेकिन, यूपी की पहली लिस्ट से एक बात तो साफ है कि उत्तराखंड की महिला कांग्रेस नेत्रियों को भी कुछ उम्मीद जगी होगी कि उनके नाम का भी ऐलान हो सकता है। इस मर्तबा कांग्रेस से भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किए हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस आलाकमान कितनी महिलाओं के नाम पर मुहर लगाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें