Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: रिश्तेदार पर लगाया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की शिकायत पुलिस ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शहर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एक रिश्तेदार के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।

महिला का आरोप था कि रिश्तेदार ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नाबालिग मानसिक रूप से कमजोर है। जो अक्सर खेलते खेलते रिश्तेदार के घर में जाया करती थी। मंगलवार को पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गिरफ्तार रिश्तेदार की पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पत्नी पर आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत गिफ्तारी की गई है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें