Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

क्या मास्क पहनकर क्रिकेट खेल सकते हैं? पुलिस का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

answer of the police
कोरोना डरा रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 1,59,632 लाख कोरोना के मामले सामने आए हैं। अकेले दिल्ली में ही 24 घंटे में 20,181 मामले दर्ज किए गए। बससे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 41,434 सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस लोगों से लगातार कोरोना सुरक्षा से जुड़े उपाय करने के लिए कह रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। दिल्ली में साप्ताहिक लॉकडाउन भी लगाया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस को एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोगों को मैसेज भी समझ में आ रहा है और उसे पढ़कर हंस भी रहे हैं।

दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है। इसकी शुरुआत सात जनवरी को रात 11 बजे से हुई। यह सोमवार सुबह पांच बजे खत्म होगा। लोगों को बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। सिर्फ जरूरी सामानों के लिए ही लोग घर से बाहर आ पाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक नागरिक का ट्वीट वायरल हो रहा है।

उसने एक ऐसा सवाल पूछा, जिसे देखकर दिल्ली पुलिस भी हैरान रह गई। लेकिन इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जो जवाब दिया, उसे पढ़कर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल, पुनीत शर्मा नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा- क्या हम समाजिक दूरी और मास्क पहनकर क्रिकेट खेल सकते हैं?

इसके जवाब दिल्ली पुलिस ने क्रिकेट स्टाइल में दिया। उन्होंने लिखा- यह एक ’सिली प्वाइंट’ है सर। इस वक्त हमें ’एक्सट्रा कवर’ लेने की जरूरत है। वैसे भी दिल्ली पुलिस लोगों को (’कैचिंग’) में माहिर है। क्रिकेट में सिली प्वाइंट फील्डिंग की एक जगह होती है। एक्स्ट्रा कवर भी मैदान में फील्डिंग की एक जगह को कहा जाता है। कैचिंग से पुलिस का तात्पर्य पकड़ने से था। हालांकि, क्रिकेट में गेंद को हवा में लपकने को कैचिंग कहते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें