Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : घर में घुसकर सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Attempted to rape real sisters

नैनीताल : सरोवर नगरी नैनीताल में अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। हल्द्वानी के एक युवक ने दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। युवतियों ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ क मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी नरेन्द्र बिष्ट नाम के युवक ने तल्लीताल निवासी एक सफाई कर्मी के घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब उसमें सफल नहीं हुआ तो उसने सफाई कर्मी की 20 वर्ष दूसरी बेटी से भी दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को दबोचने की कोशिश की। युवक ने पुलिस के साथ ही अभद्रता कर मारपीट भी की।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवक को घर से बाहर निकाला। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 33 वर्षीय नरेंद्र बिष्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें