Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड : चिन्यालीसौड़ में हरीश रावत और गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, उमड़ा सैलाब

corona virus patients in uttarakhand
उत्तरकाशी : कांग्रेस में शामिल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पहली बार चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उनके साथ पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनकी सरकार में शुरू की गई योजनाओं को बंद करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। इस राज्य को भले ही कुछ ना दिया हो, लेकिन तीन-तीन मुख्यमंत्री जरूर थोप दिए गए।

गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनता के पास अपनी अपलब्धियां गिनाने के लिए कोई बड़ी योजना नहीं है। इसलिए उनके नेता जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी के नाम की माला जप रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने जा रही है।

हाल ही में कांग्रेस में घर वापसी करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक जिबल्वाण ने कहा कि हर हाल में यमुनोत्री की सीट कांग्रेस की झोली में जाने वाली है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र की जनता मन बना चुकी है। लोग तय कर चुके हैं कि कांग्रेस को जिताना है। दीपक बिजल्वाण ने उन लोगों को भी संदेश देने का काम किया जो, कांग्रेस में आने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके आने से जो भी कांग्रेस के लोग नाराज हैं, वो सभी को साथ लेकर चलेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें