Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर : जम्मू-कश्मीर में जवान की संदिग्ध मौत!


जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर उपमंडल के केजी सेक्टर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान की पहचान उत्तराखंड के अनिल चौहान के रूप में हुई है जो कि 8 गढ़वाल रेजीमेंट के जवान थे।
जानकारी के अनुसार उनके शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। मौत की वजह आत्महत्या है या उनकी हत्या की गयी है, उसकी जांच की जा रही है। अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।