Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : देश में Corona का कोहराम, एक ही दिन में आ गए 90 हजार मामले

corona virus patients in uttarakhand
देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार खतरनाक तरीके से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 56 फीसदी तेजी के साथ 90 हजार 928 लोग इससे संक्रमित हो गए हैं और 325 लोगों की इससे मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को 58 हजार मामले सामने आए थे। इधर, उत्तराखंड में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। हर दिन मामलों में इजाफा हो रहा है। बुधवार को प्रदेश में 505 नए मामले सामने आए थे, जिनमें से बससे ज्यादा 256 केस राजधानी देहरादून में सामने आए।

बीते 24 घंटे में मुंबई में 15 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए। वहीं, ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी 2000 को पार कर गई। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी बुरा हाल है। यहां अब 10 हजार से अधिक केस सामने आने लगे हैं जो कि चिंताजनक है।

कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन बहुत जरूरी है। कोरोना नियमों का पालन ही कोरोना से बचा सकता है। किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। देशभर में बुधवार तक 1.43 करोड़ से अधिक किशोरों (15-18) ने टीके प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर किशोरों की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे बुरा हाल है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब तक कुल 260 रेजिडेंट डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले सामने आए हैं। वहीं यहां ओमिक्रॉन के कुल मामले 797 हो गए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें