Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड से बड़ी खबर : आज दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण


देहरादून : उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण आज कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं। कुछ ही देर में दिल्ली में राष्ट्रीय नेता उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। दीपक बिजल्वाण की गिनती राज्य के तेजतर्रार युवा नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है।
उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता भी आज दिल्ली में हैं। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी वहां मौजूद रह सकते हैं। दीपक बिजल्वाण ने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक सफर तय किया। पहले एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं।