Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेस के दिग्गज, क्या जारी होगी पहली लिस्ट?

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : 2022 के चुनावी रण को जीतने के लिए राजनीतिक दल लगातार जनता को लुभाने में जुटे हैं। लोगों से तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंकी हुई है। उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा चल रही है। कांग्रेस दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक पहले ही कर चुकी है। दूसरी बैठक आज होने जा रही है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी।

माना जा रहा है कि आज सभी सीटों पर उम्मीवारों के नाम लगभग तय हो जाएंगे। कांग्रेस उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच सौ से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है। इससे पूर्व 29 और 30 दिसंबर, 2021 को बैठक हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में करीब 45 दावेदारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

स्क्रीनिंग कमेटी के अलावा आज कांग्रेस की राष्ट्रीय चुनाव संचालन समिति की भी बैठक होनी है। इस बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस किन बड़े मसलों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। स्टार प्रचारक कौन-कौन होंगे। घोषणा पत्र कब जारी किया जाएगा, जैसे तमाम मसलों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी शामिल होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें