Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कांग्रेस को झटका, दो बड़े नेता BJP में शामिल

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए राजेश्वर पैन्यूली फिर भाजपा में लौट गए हैं। यह उनकी एक तरह से घर वापसी है। वहीं, कांग्रेस नेता हेम आर्य ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है। हेम आर्य यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापस से नाराज बताए जा रहे थे। हेम आर्य की नैनीताल विधानसभा पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।

वहीं, टिहरी की प्रताप नगर सीट पर पैन्यूली की अच्छी पकड़ और समझ है। ऐसे में ये दोनों नेता भाजपा के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकते हैं। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। टिहरी जनपद में प्रतापनगर के राजेश्वर पैन्यूली एक बार फिर घर वापसी हो गई।

भाजपा मुख्यालय में आज उन्होंने पार्टी की सदस्ता ले ली है। पैन्यूली तीन बार प्रतापनगर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। पैन्यूली और नैनीताल के दिग्गज नेता हेम आर्य को सांसद नरेश बंसल, बीजेपी नेता ज्योति प्रसाद गैरोला ने सदस्यता दिलाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें