Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : फिर डराने लगा कोरोना, अब तक इतने लाख लोगों को नहीं लगी वैक्सीन

Corona started scaring again

देहरादून : राज्य में भले ही 100 प्रतिशत लोगों को पहले कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग गई हो, लेकिन अब लाखों लोग ऐसे हैं, जिनको दूसरी डोज नहीं लग पाई है। सरकार ने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण 31 दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। इसके लिए प्रयास भी किए, लेकिन पिछले कुछ महीनों में हुए धीमे टीकाकरण की वजह से 13 लाख 55 हजार से अधिक पात्र लोग अभी तक कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं ले पाए हैं।

उम्र वर्ग की बात करें तो प्रदेश में 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या 49 लाख और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 27 लाख के करीब है। 31 दिसंबर 2021 तक राज्य में कुल एक करोड़ 41 लाख डोज वैक्सीन दी जा चुकी हैं। इनमें 77 लाख लोगों ने फर्स्ट डोज जबकि 63 लाख लोगों ने दूसरी डोज ली है। यानी राज्य में 13 लाख 55 हजार से अधिक लोगों को अभी भी दूसरी डोज दी जानी बाकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोराना वैक्सीन न लेने वालों पर वायरस अधिक प्रभावी रह सकता है। इसीलिए दुनियांभर में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। उत्तराखंड में पिछले साल 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरूआत हुई थी और तब से लगातार टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिन लोगों ने अब तक दूसरी डोज नहीं लगाई है। ऐसे लोगों को जल्द दूसरी डोज लगा लेनी चाहिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें