Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यशपाल आर्य का बयान-BJP में घुटन महसूस कर रहे नेता, PM मोदी पर कही बड़ी बात

corona virus patients in uttarakhand

हरिद्वार: भाजपा से कांग्रेस में आए यशपाल आर्य हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार के जयराम आश्रम में उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मैं बीजेपी के साथ समय बिताने के बाद कांग्रेस में आया हूं।

उसी तरह से कई अन्य नेता भी वहां घुटन महसूस कर रहे हैं और बहुत जल्द घर वापसी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आज का उत्तराखंड दौरा चुनावी जुमलों के अलावा कुछ नहीं है। वो हर बार चुनावी जुमलों की बारिश करते हैं और वापस लौट जाते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनावी स्लोगन जो वह दे रहे हैं, जनता सब जानती है। इस बार परिवर्तन की लहर है और आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। ऐसे में मुख्यमंत्री की दौड़ पर उन्होंने कहा कि जो पार्टी जिम्मेदारी देगी उसको निभाया जायगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें