Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : कृषि कानूनों पर कृषि मंत्री ने दिया ये बयान, अब क्या करेंगे किसान?

Agriculture Laws

केद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि कानूनों पर ऐसा बयान दिया है, जिससे किसान एक बार फिर नाराज हो सकते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर के एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला बयान दिया। कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि देश भर में लाखों किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद पिछले महीने सरकार की ओर से वापस ले लिए गए तीन कृषि कानूनों को नया रूप दिया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमने तो एक ही कदम तो पीछे खींचा है, फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने विवादास्पद कानूनों को खत्म करने के  के लिए कुछ लोगों को दोषी ठहराया। कृषि मंत्री ने कहा कि हम कृषि संशोधन कानून लाए। लेकिन कुछ लोगों को ये कानून पसंद नहीं आए। ये आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा सुधार था। लेकिन सरकार बिल्कुल भी निराश नहीं है। हम एक कदम पीछे हटे हैं, हम फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं।

पिछले महीने 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी और पंजाब में चुनाव से ठीक तीन महीने पहले तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान किया था। हालांकि अचानक सरकार के इस एलान के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।  विपक्ष ने इस कदम को चुनाव में फायदा लेने के बताया।

किसानों ने पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर हजारों किसानों ने डाल रखा था। इस दौरान कई बार सुरक्षाबलों के साथ किसानों की हिंसक झड़प भी देखने को मिली थी। वहीं केंद्र सरकार के लिए मुश्किलें तब खड़ी हो गईं जब लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर कार चढ़ा दी गई और इसका आरोप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें