Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: हरक की नाराजगी पर बोले सीएम धामी, परिवार की बात है, सब ठीक हो गया

corona virus patients in uttarakhand
देहरादून: हरक सिंह रावत की नाराजगी को लेकर सीएम धामी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत से बात हो गई है। मामले को सुलझा लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी जो भी नाराजगी थी, सब दूर कर ली गई है। सीएम धामी ने कहा कि किसी तरह के दबाव और परेशानी वाली बात नहीं है। यह हमारे परिवार का मामला है और उसे सुलझा लिया है।

उन्होंने एक जिले में दो मेडिकल कॉलेज नहीं बनाए जाने के नियम को लेकर कहा है कि हमने कैबिनेट में कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज के लिए पैसा स्वीकृत कर दिया है। जल्द पैसा जारी भी कर दिया जाएगा। मिलकर काम कर रहे हैं और हर समस्या का समाधान निकाला जा रहा है।

हरक सिंह रावत कैबिनेट में कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव नहीं आने से नाराज हो गए थे। कैबिनेट के दौरान ही उन्होंने इस्तीफे की धमकी दी और फिर वहां से निकल गए। हरक सिंह रावत को मीडियाकर्मी और अन्य लोग उनके आवास पर खोजते रहे, लेकिन वो किसी होटल में जाकर ठहर गए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें