Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: देवेंद्र यादव पर अब इन्होंने लगाए वसूली के आरोप, हाईकमान से हटाने की मांग

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट के बाद उठे सियासी भूंचाल के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। हरीश रावत के सलाहकार ने उनको भाजपा के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया था। अब उन पर कांग्रेस के एक और नेता ने वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनको तत्काल हटाने की हाईकमान से भी मांग की है।

पूर्व दर्जा मंत्री और किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पर वसूली करने का आरोप लगाया है। गोपाल सिंह रावत ने कहा है कि देवेंद्र यादव कुछ कांग्रेसियों के साथ मिलकर वसूली कर कांग्रेस को खत्म करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय कांग्रेस कमेटी देवेंद्र प्रभारी को तुरंत हटाये, जिससे कि उत्तराखंड कांग्रेस के अस्तित्व को बचाया जा सके।

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में एक मात्र हरीश रावत ही ऐसा चेहरा हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी कुछ कांग्रेस के नेताओं के साथ साठगांठ कर कांग्रेस के खत्म करने और कांग्रेसियों के साथ मिलकर वसूली में जुटे हुए हैं।

ऐसे में अगर देवेंद्र यादव को जल्द नहीं हटाया गया, तो उत्तराखंड में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव ने राजस्थान में भी कांग्रेस को खत्म करने का काम किया है। गोपाल सिंह रावत ने केंद्रीय कांग्रेस कमेटी से मांग की है कि हरीश रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया जाए, तभी उत्तराखंड में कांग्रेस की आगामी 2022 में में सरकार बनेगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें