Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आज शाम होगी कैबिनेट की अहम बैठक, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: आज राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। शाम 7 बजे होने वाले इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। राज्य में मुख्य चुनाव आयुक्त आज चुनाव को लेकर मुख्य सचिव के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में आचार संहिता जल्द लगने की उम्मीद भी जताई जा रही है। उससे पहले मंत्रिमंडल की यह बैठक इस कार्यकाल की आखिरी बैठक हो सकती है।

प्रदेश में कोविड-19 से लगातार बिगड़े हालातों को देखते हुए इस बैठक में ओमीक्रोन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकता है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में आज मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता के बाद सचिवालय कर्मचारियों के पक्ष में कुछ फैसले लिए जा सकते हैं, क्योंकि पिछली कैबिनेट में कर्मचारियों से संबंधित फैसले ना आने पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री और कर्मचारियों की मुलाकात हुई और अब उम्मीद है कि इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर फैसला हो सकता है। वहीं बैठक में स्वास्थ्य कृषि उद्यान समेत अन्य मुद्दों पर सरकार फैसला ले सकती है।

इसके अलावा हजारों बेरोजगार युवाओं की नजर भी इस कैबिनेट पर रहेगी। दरअसल करीब 7 साल बाद होने जा रही पुलिस भर्ती में बेरोजगार युवा अधिकतम उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। बीते दिनों बेरोजगार संघ ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से लेकर तमाम कैबिनेट मंत्रियों को भी अवगत कराया, जिससे वह उम्र सीमा बढ़ाने के लिए नियमावली में संशोधन को कैबिनेट में मंजूरी मिल सके।

विधानसभा चुनाव में रोजगार एक बड़ा मुद्दा है। ऐसी में चुनावी साल में कैबिनेट इस पर भी कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसको लेकर बेरोजगारों की नजर इस बैठक पर टिकी है। मंत्रिमण्डल की बैठक आज 24 दिसम्बर, 2021 को शाम 7 बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार (पंचम तल), देहरादून में होगी। बैठक समाप्ति के तुरंत बाद सचिवालय मीडिया सेंटर में ब्रीफिंग की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें