Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatInternational NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : यहां फिर लौटा लॉकडाउन, घरों में कैद हुए लोग

corona in china

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन ने पश्चिमी शियान शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। वुहान में महामारी के शुरू होने के बाद से चीन का इस शहर को लेकर ये सबसे बड़ा कदम है। चीन का ये कदम बताता है कि दो साल पहले वुहान में सामने आए मामले के बाद वायरस को लेकर चीन का रुख कितना सख्त रहा है।

शियान शहर की 1 करोड़ 30 लाख आबादी से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है और जरूरत का सामान लेने बाहर जाने के लिए एक ही व्यक्ति को नियुक्त करने का निर्देश दिया है। शहर से बाहर गैर-जरूरी यात्राओं पर पाबंदी लगा दी गई है। 14 जिलों में 127 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया है।

चीन में कोरोना वायरस के मामले ऐसे वक्त पर सामने आ रहे हैं जब फरवरी में विंटर ओलंपिक का आयोजन होना है। गर्मियों में कहर बरपाने के बाद डेल्टा का असर बेहद कम हो चुका है। लेकिन अब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंताएं बढ़ा दी हैं जो पुराने वायरस से बचाव के लिए लगे टीकों के लिए चुनौती पेश कर रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें