Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: CM धामी का हमला, कांग्रेस में चल रहे कई तरह के गिरोह और गुट

CM Dhami's attack
हल्द्वानी: कांग्रेस में मचे घमासान पर भाजपा निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। फिर चाहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हों या फिर सीएम पुष्कर सिंह धामी। सीएम धामी ने सुबह बयान दिया था कि हरीश रावत कांग्रेस के लिए अब किसी काम के नहीं रहे। अब उनको एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कई तरह के गिरोह और गुट काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बाद अब प्रभारी का भी अपना गुट चलने लगा है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस खुद ही अपना नेता अब तय नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अब हमारे साथ है। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खुद को उत्तराखंड की चाहत बताने वाले नेता को उनकी पार्टी ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस उत्तराखंड को केंद्र शासित प्रदेश बनाना चाहती थी। इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताओं ने कहा था कि हमारी लाश पर उत्तराखंड बनेगा। कौशिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को विशेष पैकेज दिया था। अपने लिए सोचने वाला उत्तराखंड की बात भी कैसे कर सकता है।

उन्होंने अब तो कांग्रेस का आतंरिक मामला भी बाहर निकल कर आ गया है। कांग्रेस के भीतर दस गुट नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि हम अपने पांच साल के काम जनता के बीच लेकर जा रहे हैं। जनता का विश्वास हमारे साथ है। 2022 में हमें फिर से जनता का आशीर्वाद मिलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। इतना ही नहीं कांग्रेस विपक्ष के तौर पर भी नाकाम साबित हुई है। हरीश रावत को कांग्रेस में कोई नहीं पूछ रहा है। हरीश रावत के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि हमारे दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें