Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पानी का बिल नहीं दिया तो मकान मालिक ने डॉक्टर को पीटा

beat up doctor

सितारगंज: ऊधमसिंह नगर जिले में मकान मालिक के डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर के साथ पानी के बिल को लेकर मकान मालिक और कुछ अन्य लोगों ने मारपीट कर उनको घायल कर दिया। डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद से डॉक्टरों में आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार डॉ. इरफान अली ने बताया कि मीना बाजार में वह किराये के मकान में रहते है। पानी के बिल को लेकर मंगलवार को मकान स्वामी का फोन आया था। इसके बाद शाम को वह घर पहुंचे। आरोप है कि मकान स्वामी के साथियों ने उनके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। हमले में उन्हें चोटें लगी है।

घायल डॉक्टर का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। डॉक्टर से मारपीट के मामले का पता चलते ही सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश आर्य ने कहा कि कोरोना योद्धा के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है।

इस तरह डॉक्टरों का अपमान करना उनके मनोबल को तोड़ता है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानु ने बताया कि डॉक्टर के साथ घटित हुई घटना को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें