Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कल यहां से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कल 22 दिसंबर को देहरादून से चलने वाली कुछ ट्रनें हरिद्वार से संचालित की जाएंगी। रेलवे ने रायवाला और कांसरो के बीच ट्रैफिक ब्लाक लिया है। इसके चलते देहरादून से नई दिल्ली तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम तक चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस और अमृतसर तक चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस, देहरादून के बजाय हरिद्वार तक आएंगी और यहीं से वापस रवाना भी होंगी।

देहरादून से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेल इस दिन रद रहेगी।देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि बुधवार को रायवाला और कांसरो के बीच निर्माण कार्य किया जाना है। इस कारण ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है। इस दौरान ओएचई लाइन में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। ऐसे में तीन ट्रेनों को हरिद्वार से संचालित करने का फैसला लिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 22 दिसंबर को देहरादून से हरिद्वार तक एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन शाम पांच बजे देहरादून से रवाना होगी और सवा छह बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इससे यात्रियों को हरिद्वार से ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी। मसूरी एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन के साथ देहरादून से रवाना होगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें