Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : जंगल में मिली थी महिला की लाश, हो गई पहचान, हत्या या फिर?

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कुछ दिन पहले राजधानी देहरादून में रायपुर के सोडा सिरौली जंगल में महिला की लाश मिली थी। पुलिस काफी दिनों से उसकी पहचान में जुटी थी। महिला की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतका का नाम रीना है और वो अरवलिया जिला मोतिहारी बिहार की रहने वाली है। जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है और शक की सुई उसके दो भाइयों और भाभी ओर मुड़ती नजर आ रही है।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए मृतका की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई थी, जिसे देखकर मुनटुन भगत निवासी राजीव नगर रिस्पना पुल ने शव की पहचान अपनी साली रीना के रूप में की है। मुनटुन ने बताया कि उसका बड़ा साला सुभाष अपनी पत्नी फूल कुमारी वह छोटे साले संदीप के साथ राजीव नगर में रहते हैं। कुछ समय पहले संदीप अपनी बहन रीना को विहार से देहरादून लेकर आया था।

इसके बाद छह नवंबर की शाम को सुभाष उसकी पत्नी फुल कुमारी ने बताया कि रीना और संदीप बिहार चले गए। शिकायतकर्ता ने जब अपने ससुराल में पता किया तो जानकारी मिली की संदीप देहरादून से अकेला ही अपने गांव बिहार पहुंचा। जब सुभाष, संदीप और फुलकुमारी से रीना के बारे में पूछा गया तो वह टालमटोल करने लगे। इसलिए उन्हें शक है कि तीनों ने मिलकर ही रीना की हत्या कर दी है। हत्या क्यों की गई, पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें