Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : बच्चा चोरी मामले का खुलासा, महिला ने बुनी थी कहानी, पुलिस भी हो गई हैरान

Child theft

गदरपुर: ऊधमसिंह नगर एसएसपी ने गदरपुर में महिला की गोदा से बच्चा छीनने वाले मामले का खुलासा कर दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बच्चा छीनने की कहानी का खुलासा होने के बाद हर कोई हैरान है। महिला ने ऐसी कहानी बुनी कि उसको सुनकर लोग चौंक गए।

एसएसपी ने बताया कि एक महिला जो गदरपुर में रहती थी। उसका अपने पति से विवाद हो गया था। उसके बाद वो किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी। इस दौरान वो गर्भीवती हुई और बच्चे को जन्म दिया। उस बच्चे को वो अपने असल पति के पास लेकर जा रही थी।

उसने दूसरे पति को पहले बच्चा सौंपा और फिर वहां से सीधे पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसका बच्चा कोई उससे छीन ले गया है। इस मामले के खुलासे के लिए दो टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने बच्चे को राजस्थान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ गलत सूचना देने का मुकदमा दर्ज कर चालन किया है।

वहीं, महिला की मानें तो उसने यह कहानी खुद को लोकलाज से बचाने के लिए बुनी थी। वो इस सच्चाई को छुपाना चाहथी, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। लेकिन, पुलिस मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले के खुलासे में काफी तेजी दिखाई और भीतर बच्चे को बरामद कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें