Assembly ElectionsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: फिर चलेगा दल-बदल का खेल, अब ये नेता बदलने वाला है पाला

bjp
रुड़की: 2022 विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान होना बाकी है। माना जा रहा है कि जनवरी माह में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। चुनाव नजदीक आते ही दल-बदल का खेल भी तेजी पकड़ सकता है। इसकी शुरूआत रुड़की से हो सकती है। माना जा रहा हे कि भाजपा में शामिल हुए सुबोध रोकेश अब बसपा में शामिल हो सकते हैं। इस बाद की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही हैं।

सुबोध राकेश के बसपा में जाने की खबरें कई दिनों से सियासी गलियारों में चल रही है। सुबोध राकेश 2017 में भाजपा के सिम्बल पर भगवानपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। सुबोध राकेश को उन्हीं की भाभी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उनको मात दे दी थी।

इस बार फिर इसी विधानसभा पर भाजपा, बसपा और कांग्रेस के बीच चुनावी मुकाबला हो सकता है। दरअसल, सुबोध रोकश की भाभी ममता राकेश ने उनको भाजपा में रहते हुए हरा दिया था। भगवानपुर सीट पर बसपा का भी अच्छा प्रभाव माना जाता है। इस सीट पर सुबोध रोकेश पर दांव लगाकर बसपा भी राज्य में अपनी वापसी के सपने देख रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें