Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: युवती से गैंग रेप, अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस!

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: किच्छा की रहने वाली एक युवती को देहरादून में नौकरी दिलवाने के नाम पर ले जाकर उसके साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। उसे बदहवास हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। दुष्कर्म पीड़िता युवती को हल्द्वानी एसटीएफ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली क्षेत्र निवासी इस युवती को 12 दिसंबर को सुशीला तिवारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पीड़ित युवती की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मेडिकल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित युवती के परिजनों को युवती के मेडिकल परीक्षण की जानकारी दी तो यह मामला खुलकर सामने आया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऐसे मामले में युवती के बयान दर्ज करना अनिवार्य है, लेकिन आईसीयू में भर्ती होने के कारण युवती बयान देने की हालत में नहीं है। मामले में तीन युवक और एक महिला पर पीड़ित युवतत के परिजनों ने आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि किच्छा के रहने वाले एक युवक उनकी पुत्री को एक कंपनी में नौकरी दिलवाने के बहाने देहरादून ले गया था। वहां से करीब एक सप्ताह पहले उसे किच्छा छोड़कर गया था। घर पर बस युवती रो रही थी और अपने साथ धोखा देने की बात कह रह थी। युवती बार बार तीन युवकों और एक महिला पर धोखा देकर अपने साथ दुष्कर्म करने की बात कह रही थी। पुलिस से शिकायतय की गई, लेकिन रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई।

किच्छा पुलिस मामले का संज्ञान न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। हल्द्वानी पुलिस का कहना है कि अभी तक युवती के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है। युवती के पिता बोले मेरी बेटी के साथ गलत काम हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी चार लोगों का जिक्र कर रही है। उनका कहना है कि वो काफी डरे हुए हैं। लेकिन, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें