Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

सुरक्षा बलों ने ढेर किए दो खूंखार आतंकी, कई हमलों को दे चुके थे अंजाम

corona virus patients in uttarakhand

आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी बाला इलाके में देर रात से चल रही मुठभेड़ में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया है। अभियान अब भी जारी है। इससे पहले बुधवार सुबह दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मोस्ट वांटेड दहशतगर्द फिरोज अहमद डार को मार गिराया।

ए-प्लस कैटगरी का यह आतंकी इलाके में 2017 से सक्रिय था और कई आतंकी वारदातों में शामिल था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफल, 3 मैगजीन और अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि जिले के उजरामपथरी गांव में आतंकी की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया।

घेरा सख्त होने पर एक मकान में छिपे आतंकी ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने इसे नाकाम कर दिया। पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त शोपियां के हेफ शिरमाल निवासी फिरोज अहमद डार के तौर पर हुई जो ए प्लस कैटेगरी का आतंकी था। हिजबुल मुजाहिदीन का यह आतंकी 2017 से सक्रिय था। आईजी विजय कुमार के अनुसार फिरोज का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें