Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: राजधानी में कल डायवर्ट रहेगा रूट, आपको परेशानियों से बचाएगा ये प्लान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राहुल गांधी कल 16 दिसंबर को परेड ग्राउंड में रैली करेंगे। इसके सलिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुलिस ने अंमित रूप ले दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने शहर के विभिन्न रूट में बदलाव किया है। रैली के मद्देनजर परेड ग्राउंड और इसके चारों ओर जीरो जोन रहेगा।

यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि इसके लिए जनता से अपील भी की गई है कि वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। ताकि, उन्हें कोई परेशानी न हो। विक्रम और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं। साथ ही रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं।

जीरो जोन व्यवस्था
– परेड ग्राउंड के चारों ओर (कनक चौक, लैंसडाउन चौक, कॉन्वेंट जीसस एंड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा) सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा।

-परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगेगी।
– सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा, बल्कि आराघर /बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा ।
-बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा बल्कि घंटाघर / तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा ।
– ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को घंटाघर / दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा।

जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट / पार्किंग व्यवस्था
– ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा चौक तक आ सकेगें। यहां सवारी उतारने के बाद सहस्त्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व नानकसर गुरूद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
– हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउंड / गुरु नानक इण्टर कॉलेज ग्राउंड में पार्क करवाया जाएगा। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड न्यू बीजेपी कार्यालय ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।
– चकराता, विकासनगर से आने वाले वाहन (बस) सवारियों को बिंदाल पुल पर उतारकर द दून स्कूल के सामने खाली भूमि पर बसों को पार्क करवाया जाएगा। साथ ही छोटे वाहन (मैक्सी / पिकअप / यूटीलिटी) बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केन्द्र/पूर्व कार्यालय एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निकट मैदान में पार्क करेंगे। यह पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को महिन्द्रा ग्राउंड, ओएनजीसी ग्राउंड कौलागढ़ चौक में पार्क किया जाएगा।
– रूड़की एवं सहारनपुर से आईएसबीटी की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जाएगा। यह सभी बसें हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क की जाएंगी।
– मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड स्थित सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क करेंगे।
– सांसद / मंत्री / विधायक / वीआईपी के वाहनों की एंट्री सर्वे चौक से होगी एवं पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी।
-समस्त पास धारक (जिला प्रशासन की सूची अनुसार) वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पासधारकों के वाहन घंटाघर-दर्शनलाल चौक होकर सेंट थॉमस स्कूल के सामने गेट से लेफ्ट टर्न होकर पार्क करेंगे।

अन्य पार्किंग स्थल
– मंगला देवी पार्किंग
– पुराना बस अड्डा
– श्रीनिवास वेडिंग प्वाईंट
– लार्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाईंट

विक्रमों के लिये रूट / डायवर्जन व्यवस्था
-02 नंबर रूट (रायपुर रूट) के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिये जाएंगे ।
-03 नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के विक्रम धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे ।
– 05/08 नंबर रूट (आईएसबीटी रूट) के समस्त विक्रम वाहन रेलवे गेट से वापस कर दिये जाएंगे ।
– प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिये जाएंगे ।
– 01 नम्बर रूट ( राजपुर रोड) के सभी विक्रम बहल चौक से यू-टर्न लेकर वापस होंगे ।

सिटी बसों के लिये रूट / डायवर्जन व्यवस्था
– आईएसबीटी से राजपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम चौक से राजपुर की ओर जा सकेंगी।
– प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम – कैनाल रोड – आईटीपार्क- सहस्त्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर जा सकेंगी ।
– रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग – आईटी पार्क – कैनाल रोड – दिलाराम न्यू कैंट रोड बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर जा सकेंगी ।
– डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें रिस्पना पुल – आईएसबीटी – सहारनपुर चौक – प्रिंस चौक से वापस डोईवाला की ओर जा सकेंगी ।
– रायपुर से गुल्लर घाटी जाने वाली सिटी बसें रायपुर – आईएसबीटी रिस्पना-गुल्लर घाटी की ओर जा सकेंगी ।

मुख्य बैरियर
1. बहल चौक
2. धर्मपुर चौक
3. बिंदाल पुल तिराहा
4. सहारनपुर चौक
5. सहस्त्रधारा क्रासिंग

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें