Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : हो गया तय, हल्द्वानी में यहां होगी PM मोदी की जनसभा

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: पीएम मोदी 24 दिसंबर को एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस बार पीएम मोदी कुमाऊं के दौरे पर रहेंगे। अत तक यह तय नहीं हो पाया था कि पीएम मोदी की रैली कहां आयोजित की जाएगी। लेकिन, अब स्थान तय कर लिया गया है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देवभूमि में गरजेंगे।

पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जनसभा हल्द्वानी के गौलापर स्थिति अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। तैयारियों को जायजा लेने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीएम नैनीताल धीराज गर्ब्याल समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और आयोजन की तैयारियों की रूपरेखा पर मंथन किया।

प्रभारी मंत्री यतिस्वरानंद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम 24 दिसंबर को गौलापार के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फाइनल किया गया है। तैयार यहां शुरू कर दी गई हैं और इस कार्यक्रम में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पीएम मोदी कुमाऊं मंडल की बड़ी परियोजना का शुभारंभ के साथ कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें