Bjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: बेटी का तय हुआ रिश्ता, पिता खंगाल रहे दामाद की कुंडली, पुलिस भी हैरान

corona virus patients in uttarakhand

रुड़की: अजब-गजब के किस्से और कहानियां अक्सर सुनने-देखने को मिलते रहते हैं। शादियों को लेकर भी रोचक बातें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला रुड़की में भी सामने आया है। पिता ने जिस लड़के से अपनी बेटी का रिश्ता तय किया है। अब उसकी कुंडली खंगालने में जुटे हैं। उसके लिए उन्होंने पुलिस से भी मदद मांगी है। वो इस बात का पता लगा रहे हैं कि कहीं लड़के का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं रहा है।

पहले तो पुलिस हैरान रह गई, लेकिन जब पिता की बात सुनी तो पुलिस उनकी मदद के लिए तैयार भी हुई ओर जमकर तारीफ भी की। पिता और बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे अधिक पवित्र होता है। एक पिता बेटी के चेहरे पर खुशियां लाने के लिए हर प्रयास करता हैं। बेटी को अच्छा ससुराल और दामाद मिले, इसके लिए भी पिता कोई कसर नहीं छोड़ता है।

बेटी की शादी से पहले पिता होने वाले दामाद की शैक्षिक योग्यता, नौकरी और उसके परिवार की पूरी जानकारी जुटाता है, लेकिन अब उनकी आपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है। पिता कोतवाली और थानों में पहुंचकर होने वाले दामाद के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं कि उसका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है। ऐसा तो नहीं है कि वह चोरी, लूट या हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है या उसका नाम आ चुका है। इस तरह की कई जानकारी जुटाकर ही बेटी की शादी करने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।

गांव के व्यक्ति ने बताया सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी रुड़की के एक गांव निवासी युवक से बेटी की शादी तय की है। वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस तो नहीं है, इसकी जानकारी चाहिए। पुलिस ने रजिस्टर देखकर बताया कि कोई केस नहीं है। इस पर पिता खुशी-खुशी घर लौट गए। ऐसे ही कुछ और मामले भी सामने आए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें