Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Chamoli NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: औली में इस दिन से होंगे विंटर गेम्स, हो गया तारीखों का ऐलान

corona virus patients in uttarakhand

चमोली: विंटर गेम्स की तारीखों को ऐलान हो गया हैं। औली में होने वाले विंटर गेम्स सात से नौ फरवरी तक आयोजित होंगे। स्की और स्नो बोर्ड के जिला सचिव चमोली संतोष कुंवर ने बताया कि गेम्स को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गेम्स में हिस्सा लेने वाले राज्यों के पदाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

विंटर गेम्स में जूनियर और सीनियर एल्पाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी। वर्तमान में औली में कुछ जगहों पर ही बर्फ जमी हुई है। जबकि औली स्लोप में भी बर्फ कम मात्रा में है। आयोजकों को जनवरी माह में अच्छी बर्फबारी होने की उम्मीद है। औली स्लोप में मशीनों से कृत्रिम बर्फ बनाने का काम शुरू हो गया है।

स्की लिफ्ट की मरम्मत का कार्य भी शुरू हो गया है। औली में राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन बर्फबारी पर टिका रहेगा। समय पर बर्फबारी होने पर प्रतियोगिता हो पाएगी। स्नो मेकिंग मशीन के इंचार्ज रमेश कुंवर ने बताया कि इन दिनों औली में स्लोप के साथ ही यहां स्थापित स्नो मेकिंग मशीनों, स्की लिफ्ट व अन्य संसाधनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें