Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, कड़ाके की ठंड से बढ़ी ठिठुरन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है, जिससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में भी नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून समेत अन्य जगहों पर कल शाम से ही ठंडी हवाओं का दौर चल रहा है। देर शाम तेज हवाओं के साथ कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी भी देखने को मिली।

पहाड़ के कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी है। पर्यटक स्थल मसूरी में देर शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आगे भी हिमपात की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक मौसम सर्द बना रहेगा, जिससे तापमान और गिर सकता है। पाल गिरना भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में एक बात तो साफ है कि कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आज सुबह से ही राजधानी देहरादून में भी बादल छाए हुए हैं। ठंड भी महसूस की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें