Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPithoragarh NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

अच्छी खबर: केंद्रीय मंत्री बोले -लोगों को न्याय देने में उत्तराखंड सबसे आगे

corona virus patients in uttarakhand

पिथौरागढ़: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पिथौरागढ़ में विधिक ओर चिकित्सकीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू, सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित और उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सा विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय को सरल बनाना है। ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। वह भी पहाड़ से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनको पता है कि दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में न्याय सुलभ कराना आसान नहीं है। इसके बावजूद उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण आम जनता तक न्याय पहुंचाने में पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय के लिए आम आदमी को ठोकरें खाने की नौबत नहीं आनी चाहिए।

लीगल वालेंटियर इस काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित की तारीफ करते हुए कहा कि जिस समर्पित भाव के साथ उन्होंने आम जनता तक न्याय पहुंचाने के लिए कार्य किया, इसके लिए वह उनको सैल्यूट करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अधिकतर लोगों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें न्याय कैसे मिले। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसके लिए दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक विभिन्न गांव में विधिक शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। सभा को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र चौहान ने भी संबोधित किया। सभा संबोधन के बाद केंद्रीय कानून मंत्री और मुख्य न्यायाधीश ने शिविर में आए दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए इसके बाद देव सिंह मैदान में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें