Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यशपाल से मिलने पहुंचे हरदा और गोदियाल, सरकार को शाम तक का अल्टीमेटम

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर बाजपुर में हमला हुआ था। यशपाल आर्य ने इसका आरोप बाहुबली कुलविंदर सिंह किंदा पर लगाया। इस हमले के बाद सियासत पूरी तरह से गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले की जितनी कड़े शब्दों में निंदा की जा सकती है, वह कम होगी। हरीश रावत ने कहा की पूरी कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड की जनता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के साथ मजबूती से खड़ी है और पूरे प्रदेश में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

यशपाल आर्य और संजीव आर्य की सुरक्षा को लेकर उनके द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर डीजीपी अशोक कुमार से भी बात की गई है और तत्काल दोनों को सुरक्षा देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत हुआ है, जिसके पीछे सरकार में बैठे कुछ बड़े लोगों का हाथ है। उन्होंने कहा कि उनके इशारे पर हिस्ट्रीशीटर कुलविंदर किंदा ने हमला किया है।

चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक राज्य सरकार ने इस पर कोई बड़ा एक्शन नहीं लिया तो वो खुद सरकार के विरुद्ध उपवास पर बैठ जाएंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की यशपाल आर्य किसी विशेष क्षेत्र का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उत्तराखंड की राजनीति में उनका ऊंचा कद है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से योजना बनाकर यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर जानलेवा हमला किया गया है, वह लोकतंत्र विरोधी है।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस पार्टी यशपाल आर्य और संजीव आर्य की सुरक्षा की मांग करने के साथ ही दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है। यशपाल आर्य ने एक बार फिर से अपने और अपने बेटे के ऊपर हुए हमले के पीछे राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें