Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: इन महिलाओं का सहारा बनेगी सरकार, इस दिन हो सकता है बड़ा ऐलान

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी योजना तैयार कर ली है। यह योजना उत्तराखंड में अकेले जीवन काट रहीं करीब चार लाख महिलाओं को चुनावी साल में बड़ी सौगात मिल सकती है। सरकार ऐसी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए योजना लागत पर 90 फीसदी सब्सिडी देने की तैयारी कर रही है।

इसके अलावा 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी बीमे के दायरे में लाया जा सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल और कुमाऊं में अगले कुछ दिनों में होने वाले कार्यक्रमों में इसकी घोषणा कर सकते हैं। चुनावी साल में प्रदेश सरकार का खासकर महिलाओं पर फोकस है। हाल ही में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना शुरू करने के बाद 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है।

सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 1800 रुपये एवं सहायिकाओं और मिनी कार्यकर्ताओं का 1500 रुपये मानदेय बढ़ाया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जहां बीमे के दायरे में लाने की तैयारी है। प्रदेश में अकेले जीवन काट रहीं महिलाओं (विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और अविवाहित आदि) को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें