Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: क्या आज भाजपा के हो जाएंगे किशोर, जोरों पर चर्चाएं!

 

bjp modi kji

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने की चर्चाए लगातार चल रही है। पीएम मोदी देहरादून पहुंचने जा रहे हैं। परेड ग्राउंड में उनकी जनसभा होगा। माना जा रहा है कि इसी दौरा किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम लेंगे। हालांकि, अब तक इस पर ना तो कांग्रेस ने कुछ कहा है और ना भाजपा और किशोर उपाध्याय ने ही कोई प्रतिक्रिया दी है।

अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा। हालांकि, किशोर उपाध्याय पहले जितना सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, लेकिन उनका अपना प्रभाव कहीं ना कहीं कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पूर्व सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते आए हैं। कांग्रेस नेताओं ने उन पर पलटवार भी किया।

किशोर उपाध्याय के पहले भी भाजपा में जाने की चर्चाएं चली। लेकिन, उन्होंने तब इन चर्चाओं को सरारत बताया था। तब से लेकर, अब तक उनके और हरीश रावत के बीच कुछ दूरियां नजर आई हैं। हालांकि, ये चर्चाएं तभी पुख्ता हो सकेंगी, जब अंतिम रूप से किशोर उपाध्याय भाजपा ज्वाइन कर लेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें