Dehradun NewsHighlightUttarakhand Weather News

ब्रेकिंग : देहरादून में टप-टप बारिश शुरु, और बढ़ी ठिठुरन, बर्फबारी का अलर्ट

bad weatherदेहरादून : शाम होते होते टप-टप बारिश का दौर शुरु हुआ। बता दें कि करीबन 5:30 बजे देहरादून में बारिश शुरु हुई जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है। लोग गर्मा गरम चाय और गर्मा गरम जलेबी का लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम में इस वर्ष की पहली बर्फवारी हुई जिससे तापमान में भारी गिरावट देखी गयी। वहीं धाम में बर्फवारी से केदारघाटी के निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर 3500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। जो की सही साबित हुई.

देहरादून में देर शाम को बारिश शुरु हुई जिससे ठंड और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों मं 3 से 4 दिसंबर तक बर्फबारी होने की आशंका जताई है साथ ही कई जिलों में बारिश की संभावना भी जताई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें