Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी भी आने को तैयार, ये है कांग्रेस की तैयारी!

congress

देहरादून: भाजपा चुनावी मोड़ में आ चुकी है। 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम की रैली के बाद भाजपा को चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी के जवाब में कांग्रेस भी राहुल गांधी को उत्तराखंड बुलाने की तैयारियों में गई है। माना जा रहा है कि दिसंबर माह में ही राहुल गांधी गढ़वाल और कुमाऊं के दौरे पर आ सकते हैं।

भाजपा द्वारा चुनावी तैयारियों को गति देने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के जवाब में कांग्रेस भी उत्तराखंड में राहुल गांधी का दौरा कराने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि दिसंबर में कुमाऊं अथवा गढ़वाल मंडल में राहुल गांधी का दौरा कराया जाएगा। वहीं, चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को दिल्ली पहुंचे और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। वह सोमवार को अन्य केंद्रीय पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

अविधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस भी चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश भर में गांव-गांव कांग्रेस अभियान चला रहे हैं। इसके तहत विभिन्न इलाकों में रात्रि विश्राम और जनसभाओं का दौर चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के जवाब में कांग्रेस भी वरिष्ठ पार्टी नेताओं का प्रदेश में दौरा कराने की तैयारी कर रही है।

दिसंबर माह में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सभा कराने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता चल रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष अपने दिल्ली दौरे के दौरान इस विषय को भी केंद्रीय नेतृत्व के सामने रख सकते हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें