Big NewsBjp UttarakhandHaridwar NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: आज हरिद्वार आएंगे राष्ट्रपति, ये है पूरा कार्यक्रम, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। राष्ट्रपति 28 को पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और 29 नवंबर को देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम का पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास भी किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में शिरकत करेंगे। तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है। परमार्थ निकेतन आश्रम छावनी में तब्दील हो गया है। पौड़ी जिले से विभिन्न थानों और चौकियों से पुलिस फोर्स आश्रम में तैनात किया गया है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने आश्रम के कर्मचारियों और पुलिस जवानों की कोविड-19 जांच की गई है। इस दौरान करीब 250 लोगों का आरटीपीसीआर जांच की गई। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भ्रमण की तैयारियों को लेकर पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जनपदों की पुलिस फोर्स परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीई है। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने एम्स हैलीपैड से परमार्थ निकेतन आश्रम तक करीब एक घंटे का अभ्यास किया। जिसमें उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को अपने ड्यूटी प्वांइटों पर मुस्तैद रहने के लिए दिशा निर्देश दिए।

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में पांच एएसपी, आठ सीओ, चार निरीक्षक, 34 उप निरीक्षक, 28 हेड कांस्टेबल, 180 पुरुष कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 12 यातायात कांस्टेबल, ढाई प्लाटून पीएससी, एसडीआरएफ, एटीएस आदि शामिल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें