Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: खत्म हो जाएगा BJP का वंश, सतपाल महाराज के खिलाफ लगे नारे, विपक्ष का साथ…VIDEO

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में चारों धामों से तीर्थ पुरोहित शामिल हुए। तीर्थ पुरोहितों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने पुरोहितों को सचिवालय से पहले ही रोक लिया, जिससे पुरोहितों और पुलिस के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान पुरोहितों को विपक्ष का भी साथ मिला। नेता प्रतिपक्ष ने तीर्थ पुरोहितों के साथ धरना भी दिया।

इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान रावल शिवप्रकाश ने कहा कि बीजेपी का वंश खत्म हो जाएगा, अगर पुरोहितों की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि तीर्थ पुरोहित सरकार से कुछ नहीं मांग रहे। उनके जिस हक पर सरकार ने डाका डाला है। केवल उसे वापस मांग रहे हैं।

इस दौरान तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा सतपाल महाराज को लेकर भी साफ नजर आया। पुरोहितों ने सतपाल महाराज को धर्म विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि महाराज बरबों की संपत्ति के मालिक हैं। अगर वो बड़े संत हैं, तो उनको अपनी संपत्ति देवस्थानम बोर्ड के नाम कर देनी चाहिए। महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

https://youtu.be/yzjs1x1_U8c

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें