Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: तीर्थ पुरोहितों का सचिवालय कूच, भारी पुलिस बल तैनात

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: देवस्थानम बोर्ड का विरोध लगातार जारी है। आज तीर्थ पुरोहितों का प्रदर्शन है। तीर्थ पुरोहित सचिवालय कूच कर रहे हैं। पुरोहितों के कूच को देखते हुए पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बैरीकेडिंग कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है।

तीर्थ पुरोहित बोर्ड गठन के बाद से ही लगातार विरोध कर रहे हैं। मामला कोर्ट में भी गया। हालांकि, वहां से सरकार को राहत मिली थी। बावजूद पुरोहितों ने अपना आंदोलन जारी रखा। विरोध के कारण पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी किरकरी झेलनी पड़ी थी। तीर्थ पुरोहितों ने उनको केदारनाथ के दर्शन नहीं करने दिए थे।

उसके बाद तीरथ सिंह रावत सीएम बने। हालांकि, वो कुछ ही दिन कुर्सी पर रहे, लेकिन पुरोहितों ने उनसे भी नाराजगी जताई थी। तब से केदारनाथ समेत अन्य तीनों धामों में तीर्थ पुरोहित लगातार विरोध कर रहे हैं। सीएम धामी के सामने भी पुरोहित अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें