Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : BJP को मिलेगा चुनावी बूस्टर, PM मोदी के दौरे के मायने

BJP will get election booster
देहरादून: 2022 का चुनावी समर गुजरते वक्त के साथ और तेजी से पास आ रहा है। चुनावी समर में उतरने से पहले राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटे हैं। हर कोई इस चुनावी दंगल में हर दांव और पूरे प्लान के साथ उतरने की तैयारियों में जुटा है। हमेशा की तरह चुनावी दंगल में इस बार भी सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। दंगल की तैयारी भाजपा अपने प्लान के हिसाब से कर रही है और कांग्रेस अपने दांव चल रही है।

2022 के दंगल को जीतने के लिए भाजपा सबसे पहले अपने मजबूत दांव को चलकर विरोधियों को पटखनी देना चाहती है। इसी प्लान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिसंबर को देहरादून आ रहे हैं। पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

चुनाव आयोग ने भले ही अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी 4 दिसंबर को चुनावी बिगुल जरूर फूंकने आ रहे हैं। इस जनसभा में पीएम मोदी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। ऐसा ऐलान जो चुनाव से पहले भाजपा को बूस्टर देने का काम करेगा।

पीएम मोदी कुछ ऐसी घोषणाएं करेंगे, जो भाजपा के चुनावी अभियान को रफ्तार देगा। इसी चुनावी रफ्तार के सहारे भाजपा, कांग्रेस को रेस में पीछे छोड़कर एक्स्ट्रा माइलेज लेने का प्रसास कर रही है। पीएम की घोषणाएं ही चुनाव में भाजपा का मुख्य हिथयार होंगे।

इन्हीं के सहारो भाजपा 2022 में किसी भी सरकार के दोबारा सत्ता में नहीं आने के मिथक को तोड़ना चाहती है। अबकी बार 60 पार के नारे को साकार करने के लिए पीएम मोदी का चुनावी बूस्टर भाजपा सफलता दिला पाएगा या नहीं। यह तो वक्त आने पर पता चल पाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें