Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: माफिया के हाथ बिक गई BJP सरकार, पहली बैठक में खारिज होगा देवस्थानम बोर्ड

BJP government

देहरादून: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है की पिछले 5 सालों में राज्य सरकार की एक भी उपलब्धि ऐसी नहीं है, जो वह जनता को गिना सकें। उनके मुताबिक पिछले 5 सालों में सिर्फ प्रदेश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। राज्य सरकार खनन और शराब माफियाओं के हाथों बिक गई है।

राज्य सरकार की नाकामी को देखते हुए इस समय राज्य की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्हें उम्मीद है कि पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की परिसंपत्तियों के बंटवारे पर गुमराह किया जा रहा है।

जोत सिंह बिष्ट ने दो टूक शब्दों में साफ कहा कि अगर 2022 में कांग्रेस उत्तराखंड के अंदर सत्ता में आती है तो वह पहली कैबिनेट में ही देवस्थानम बोर्ड को खारिज़ कर देंगे। तीर्थ पुरोहित लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग को सुनने के बजाय उनको कमेटी और जनता की राय जैसे जुमलों में उलझा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें