Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: विकास कार्य होंगे चुनावी मुद्दा, प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल हुए कौशिक

corona virus patients in uttarakhand

हल्द्वानी: 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की कोशिश में जुटी है। हल्द्वानी में आज भाजपा का प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शिरकत की। राज्य सरकार के पिछले 5 साल के विकास कार्य, राज्य को डबल इंजन के कामों का फायदा, केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच उतरने जा रही है। हल्द्वानी में आज आयोजित हुए भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा को 2017 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह की जीत हासिल हुई है। उससे ज्यादा बेहतर चुनाव जीतने के लिए पार्टी प्रबुद्ध जनों का आशीर्वाद ले रही है।

कांग्रेस द्वारा भाजपा के कार्यक्रमों को इवेंट मैनेजमेंट बताने के मामले पर मदन कौशिक ने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस 3 महीनों में राज्य की जनता के पास जाकर चुनाव जीतने की कोशिश में जुटी है। लेकिन, राज्य की जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। क्योंकि कांग्रेस 5 साल विपक्ष में रहते हुए भी जनता की आवाज को नहीं उठा पाई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें