Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsNationalPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

BJP विधायक पर दुष्कर्म का मामला, 10 महीने में दूसरा केस

corona virus patients in uttarakhand
राजस्थान: उदयपुर में एक महिला की शिकायत पर गोगुंदा से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस बाबत अंबामाता थाने में मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि गमेती के खिलाफ 10 महीने में दूसरी बार दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इससे पहले भी उसके खिलाफ जिले के सुखेर थाने में ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। मामले में जांच चल रही है।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नौकरी की तलाश के दौरान विधायक के संपर्क में आई थी। लेकिन विधायक ने उसे नौकरी दिलाने व उससे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने एक वकील के माध्यम से उदयपुर के पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि चूंकि मामला एक जनप्रतिनिधि से जुड़ा है। इसलिए मामले की जांच अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें