Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पकड़ा गया छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाचार्य, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार

arrested

देहरादून: राजधानी देहरादून के स्कूल में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला झाझरा क्षेत्र का है। आरोपी प्रधानाध्यापक को पुलिस ने श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस को पिछले एक महीने से आरोपी की तलाश थी। आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में बंसीवाला झाझरा निवासी एक व्यक्ति ने बीते 13 अक्टूबर को थाने में तहरीर दी थी।

प्राथमिक विद्यालय सिगली देहरादून के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिव कुमार तोमर उनके परिचित हैं और उनके घर अक्सर आते रहते थे। इस दौरान आरोपित प्रधानाध्यापक ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी। मामले की जाचं एसआइ स्वाति चमोली को सौंपी गई।

फरार आरोपित की तलाश में पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सूचना मिलने पर प्रेमनगर से पुलिस टीम श्रीनगर गढ़वाल रवाना हुई और जहां प्रगति विहार से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। दून लाकर आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें